हजारीबाग(HAZARIBAG): विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कुव्यवस्थाओं को लेकर छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने आंदोलन की शुरुआत कर दी. गुरुवार से छात्र-छात्राओं के द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया है. छात्र-छात्राओं ने कुल 21 मांगों के साथ विश्वविद्यालय स्थित कुलपति भवन के समक्ष धरना दिया. इस दौरान छात्रा कोमल ने बताया कि उनकी मांग है कि Integrated B.ed, Biotech, CND BPT, MBA इत्यादि स्ववित्तपोषित विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए. Self Finance Courses में Smart Classroom की व्यवस्था की जाए. छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाए, Placement cell को दुरुस्त की जाए, बिना पाठ्यक्रम पूरा किए परीक्षाएं नहीं ली जाए. इस धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे.
रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग