✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IND vs SA : JSCA में बिना टिकट नवजात भी नहीं कर सकेंगे एंट्री, आज से ऑनलाइन और 25 से ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:44:29 PM

रांची (RANCHI): 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री की घोषणा कर दी गई है. टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जेनी ऐप पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी. वहीं ऑफलाइन टिकट 25 नवंबर से स्टेडियम काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे.

गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि इस बार नियमों में बदलाव किया गया है. नवजात यानी एक माह के बच्चे के लिए भी टिकट लेना अनिवार्य होगा. अभी तक छोटे बच्चों के लिए टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ती थी.

जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि ऑफलाइन टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे.

27 नवंबर को रांची आएंगी दोनों टीमें
जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 27 नवंबर को गुवाहाटी से चार्टर विमान से रांची आएंगी. इसके बाद अभ्यास सत्र शुरू होगा. स्टेडियम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा को लेकर प्रशासन के साथ बैठक हो चुकी है.

दर्शकों के लिए जरूरी नियम
टिकट को मोड़कर न रखें, बारकोड खराब हो सकता है
बारकोड खराब होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा
एक टिकट पर केवल एक व्यक्ति को ही प्रवेश
पानी की बोतल, खिलौने व ज्वलनशील सामान स्टेडियम में ले जाना प्रतिबंधित
टिकट पर दिए गए रास्ते से ही स्टेडियम में प्रवेश करें

विभिन्न इनक्लोज़र के टिकट दाम
विंग A
लोअर – ₹1600
अपर – ₹1300

विंग B
लोअर – ₹2200
अपर – ₹1700

विंग C
लोअर – ₹1600
अपर – ₹1300

विंग D
लोअर – ₹2200
स्पाइस बॉक्स – ₹1900

ईस्ट / वेस्ट हिल – ₹1200
अमिताभ चौधरी पवेलियन प्रीमियम टेरेस – ₹2400
प्रेसीडेंट इनक्लोज़र (हॉस्पिटैलिटी सहित) – ₹12000
कॉरपोरेट लाउंज (हॉस्पिटैलिटी सहित) – ₹10000
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स – ₹7000
कॉरपोरेट बॉक्स (हॉस्पिटैलिटी सहित) – ₹6000
एमएस धोनी पवेलियन लक्जरी पार्लर (हॉस्पिटैलिटी सहित) – ₹7500
डोनर्स इनक्लोज़र – ₹1600

Tags:IND vs SAIND vs SA ODI matcghIND vs SA ODI match in ranchilatest newsmatch ticketmatch tiket onlineODI match ticket onlineODI match ticket priceprice listmatch price list

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.