✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IND vs SA: रांची में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज, JSCA में टिकट को लेकर देर रात से लगी लंबी लाइनें

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:35:37 PM

रांची (RANCHI): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच को लेकर रांची में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है. JSCA स्टेडियम में आज सुबह 9 बजे से टिकट बिक्री की शुरुआत होनी थी, लेकिन फैंस का उत्साह इतना ज्यादा है कि लोग रात से ही टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंच गए.

रातभर लगी रही भीड़
कई युवा और क्रिकेट प्रेमी लाइन में सबसे आगे रहने के लिए देर रात ही स्टेडियम के बाहर डेरा डालकर बैठ गए. सुबह होने से पहले ही काउंटरों के बाहर लंबी कतारें दिखाई देने लगीं.

सुरक्षा व्यवस्था सख्त
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. स्टेडियम परिसर में बैरिकेडिंग की गई है और पार्किंग व प्रवेश द्वारों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

टिकट खरीदने के लिए 6 काउंटर
टिकट बिक्री के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं. इनमें से एक काउंटर विशेष रूप से महिलाओं के लिए रखा गया है, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो.

Tags:jharkhandjharkhand latest newsIND vs SAIND vs SA ODI match ranchiIND vs SA ODI matchJSCA stadiumJSCA stadium ranchiranchi stadium

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.