✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देश में बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी का कारण, जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:49:20 PM

रांची (RANCHI): भारतवर्ष में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तहत रांची के सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित की गई. इस अधिवेशन में देशभर से आए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता ने भाग लिया और आगे की रणनीति बनाई.

राष्ट्रीय अधिवेशन में इस बात पर महत्व दिया गया कि भारत में बढ़ती जनसंख्या एक अभिशाप के रूप में जाने लगी है. आजादी के समय भारत की आबादी उतनी नहीं थी. लेकिन वर्तमान में भारत अभी पूरे दुनिया में जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर है. और बढ़ती जनसंख्या के कारण लोगों में बेरोजगारी बच्चों में अशिक्षा आम बात हो गई है. इसको लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर सरकार से मांग कर रही है. लेकिन अभी तक कोई भी केंद्रीय सरकार इस बात पर गंभीर नहीं लेकिन इस अधिवेशन के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. और आने वाले 28 और 29 अक्टूबर को अपनी मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पीएमओ ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करेगी. अगर सरकार इस पर गंभीर नहीं होती है. तो फाउंडेशन जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक वहां धरना देने की बात कही है.

वहीं अधिवेशन में शामिल कर कर्ताओं ने कहा कि पूरे देश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर सरकार के पास भेजी जाएगी. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि लगभग 125 सांसदों का जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर सहमति भी मिल गई है. इस अधिवेशन में लोगों में इस बात जागरूकता को लेकर चर्चा भी की गई.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:Increasing population in the country is the reason for unemploymentdemand to enact population control law soonदेश में बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी का कारण

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.