☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावधान: धीरे _धीरे कोरोना दे रहा दस्तक ! सोमवार को मिले कुल 32 मामले

सावधान: धीरे _धीरे कोरोना दे रहा दस्तक ! सोमवार को मिले कुल 32 मामले

रांची (RANCHI) में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को रांची में 13 पॉजिटिव केस मिले पूरे प्रदेश में पॉजिटिव केस की संख्या 32 है. राज्य में वर्तमान समय में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 232 हो गई है. जानकार का कहना है कि लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए. सोमवार को जमशेदपुर में 5 और देवघर में 6 पॉजिटिव कैसे मिले. मेडिकल एक्सपर्ट बताते हैं कि जो भी केस मिले हैं,वे गंभीर नहीं है. फिर भी सतर्कता बेहद जरूरी है. रथयात्रा मेला या फिर श्रावणी मेला में भीड़भाड़ के कारण संक्रमण बढ़ने की आशंका है.सरकार की ओर से भी आम लोगों से मास्क पहनने पर जोर दिया जा रहा है.

पिछले एक सप्ताह में  झारखण्ड से मिले 137 संक्रमीत 

राज्य भर में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है.राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 232 हो चुकी है.पिछले 24 घंटे में 12  नए संक्रमित  मिले हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 15 संक्रमितों ने कोरोना को मात दिया है.संक्रमण की चपेट में अभी तक किसी की मौत पिछले एक महीने में आंकड़ों के अनुसार नहीं हुआ है.स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला को कोरोना जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है. 

पांच से अधिक संक्रमित मिलने वाले जगहों पर बनाये माइक्रो कंटेनमेन्ट ज़ोन 

 जहां पॉजिटिव मिल रहे हैं, वहां कांटैक्ट ट्रेसिंग कर जांच बढ़ायी जाये. खासकर राज्य के बाहर से आनेवाले लोगों के बीच टेस्ट बढ़ाया जा रहा है. वजह है कि अभी जो भी संक्रमित मिले रहे हैं, उनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से अानेवाले लोग ही हैं. किसी एक ही जगह पर पांच-छह लोग संक्रमित मिलते हैं, तो वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश भी दिया गया है.

सभी जिलों को कोरोना जाँच बढ़ाने  के दिए गए निर्देश 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला को कोरोना जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है.कहा गया है की जहां पॉजिटिव मिल रहे हैं, वहां कांटैक्ट ट्रेसिंग कर जांच बढ़ायी जाये. खासकर राज्य के बाहर से आनेवाले लोगों के बीच टेस्ट बढ़ाया जा रहा है. वजह है कि अभी जो भी संक्रमित मिले रहे हैं, उनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से अानेवाले लोग ही हैं. किसी एक ही जगह पर पांच-छह लोग संक्रमित मिलते हैं, तो वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश भी दिया गया है.

Published at:28 Jun 2022 01:02 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.