✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अहले सुबह राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, कागजातों की कर रही जांच

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:10:37 PM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- बुधवार को अहले सुबह लोहरदगा में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पांच व्यवसायिक और आवस पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची. टीम जरुरी कागजातों की जांच कर रही हैं. हालांकि, इस दौरान कोई भी परिवार का सदस्य मौजूद नहीं हैं. मैन गेट को बंद कर एक-एक कागजात की जांच की जा रही है. राज्यसभा सांसद के घर इनकम टैक्स की टीम की मौजूदगी हर तरफ तरह-तरह की खबरों का बाजार गर्म रहा.

सुबह-सुबह पहुंची आईटी टीम

जानकारी के मुताबिक ओडिशा की टीम सर्वे के लिए बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे सांसद धीरज साहू के आवास पर पहुंची. इनकम टेक्स की टीम के साथ ओडिशा की पुलिस भी आई थी. ओडिशा नंबर कई गाड़ियों में टीम लोहरदगा पहुंची. कहा जा रहा है कि आईटी की टीम लोहरदगा के साथ-साथ रांची और ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में एक साथ सर्वे शुरु किया.

कोई भी बोलने को तैयार नहीं

हालांकि, इनकम टैक्स की टीम के इस सर्वे पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. आस पास के लोग भी इस पर कुछ नहीं बोलना चाह रहे हैं. हालांकि, अंदर ही अंदर इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. कई तरह की बाते फिंजा में तैर रही है. आपको बता दे 2019 में भी राज्सभा सांसद के घर इनकम टैक्स की टीम का सर्वे हो चुका है.  

Tags:Rajya Sabha MP Dheeraj Sahuncome tax team MP Dheeraj Sahuncome tax team Rajya Sabha MP Dheeraj Sahu houseodhisa income tax teamlohardaga income tax team

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.