✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : लोजपा नेता के बिहार और झारखंड के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:17:41 AM

देवघर ( DEOGHAR) - देवघर के नगर थाना अंतर्गत कोर्ट रोड स्थित हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स में सुबह से ही आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. यह दुकान भागलपुर के निवर्तमान डिप्टी मेयर सह लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का दुकान है. पटना से आई इनकम टैक्स की टीम द्वारा सुबह से ही छापेमारी की जा रही है. हालांकि इनकम टैक्स द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी नहीं दी जा रही है लेकिन आय से अधिक और दो नंबर का सोना खपाने के मामले को लेकर या अभियान चलाया जा रहा है.. सूत्रों के अनुसार भागलपुर के लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के  भागलपुर के खरमनचक स्थित आवास और आभूषण दुकान समेत कई जगहों पर एक साथ सुबह से ही इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है. इनकम टैक्स टीम में मौजूद 50 अधिकारी द्वारा भागलपुर, देवघर और पूर्णिया में इनके कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है.निवर्तमान डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के पिता हरिओम वर्मा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से इनकम टैक्स की छापेमारी उनके आवास एवं दुकानों पर चल रही है.

रिपोर्ट - रितुराज सिंहा, देवघर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.