✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में बढ़ी चोरी की वारदात, मानगो में गल्ला दुकान को बनाया निशाना

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 11:34:27 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. घरों के अलावा चोर बंद दुकानों को भी निशाना बना रहे है. देर रात चोरों ने मानगो थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना को अंजाम दिया है. मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक के पास किराना दुकान में चोरी की.  का है, जहां बीती रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी कर ली.एसबेस्टस की छत काटकर  चोर दुकान में घुसे. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है. सूचना पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची. पारडीह चौक स्थित मामा स्टोर नामक गल्ला दुकान में चोरी हुई है. दुकानदार महेश सिंह गुरुवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला. दुकानदार ने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर गए थे. दुकानदार ने कहा कि दुकान में 85 हजार रुपये नकद रखे हुए थे. पूरा पैसा चोरों ने गायब कर दिया. इसके अलावा दुकान में सारा सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया. एसबेस्टस की छत काटकर चोर भीतर घुसे. चोर करीब 10 हजार रुपये मूल्य के अन्य सामान भी अपने साथ ले गए. 

सीसीटीवी जांच रही पुलिस
चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही है. पुलिस आशंका जता रही है कि 2 से अधिक बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने पॉलिसी से रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे है. जानकारी हो कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. रात के अंधेरे में चोर बंद घर और दुकानों को टारगेट कर रहे है. पुलिस ने कई मामलों में चोरों को गिरफ्तार किया है तो कई मामलों में सफलता नहीं मिली है.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsCrime news JamshedpurJharkhandJharkhand newsViral newsBreaking newsTatanagarJamshedpur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.