✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में लगातार बारिश और आंधी से किसानों की सब्जी-फसल को पहुंचा नुकसान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 12:14:37 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. बारिश से गर्मी से तो राहत मिल रही है लेकिन मौसम की इस मार से सब्जी की खेती पूरी तरह प्रभावित हुई है. इसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया, बहरागोड़ा, पटमदा समेत कई प्रखंडों में खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है.

आंधी और तेज बारिश के कारण तरबूज, करैला, मूंगफली, टमाटर, नेनुआ और झींगा जैसी फसलें जमीन पर गिरकर सड़ने लगी हैं. कई जगहों पर जलभराव के कारण फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है. किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और अपनी जमा पूंजी लगाकर खेती की थी. लेकिन अचानक आए इस प्राकृतिक प्रकोप ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. सब्जियों का भाव भी गिर रहे है. मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक आंधी बारिश की संभवना जताई है. ऐसे में किसानों को और नुकसान होने की संभावना है.

चाकुलिया से करैला-तरबूज जाते हैं पड़ोसी राज्य

चाकुलिया प्रखंड के कलियाम पंचायत को तरबूज उत्पादन का हब माना जाता है. इस पंचायत के विभिन्न गांवों में करीब एक हजार बीघा में तरबूज की खेती किसान करते है. यहां से तरबूज झारखंड के अलग-अलग जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और बिहार भेजा जाता है. वहीं चाकुलिया का सरडीहा पंचायत करैला उत्पादन के लिए जाना जाता है.

यहां करीब 500 बीघा में करैला की खेती होती है. बारिश ने ना सिर्फ फसलों को बर्बाद किया है बल्कि किसानों के मेहनत पर भी पानी फेर दिया है.वहीं, बहरागोड़ा प्रखंड में बारिश के कारण मूंगफली की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है. यहां के किसान सुभाष  पात्र, राम पात्र आदि बताते हैं कि बारिश के कारण सब्जी की फसल नष्ट हुई है. खेतों में पानी भरने के कारण सब्जियों बर्बाद हुई है. इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है.

पटमदा में सड़ रहे हैं टमाटर

बारिश के कारण टमाटर की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. टमाटर खेतों में सड़ रह है. पटमदा प्रखंड में टमाटर की खेती काफी होती है. यहां से टमाटर दूसरे राज्यों में बेचा जाता है. लेकिन बारिश के कारण किसानों को इस बार टमाटर का उचित भाव नहीं मिल रहा है. किसान औने पौने दाम में टमाटर बाजार में बेच रहे है. मार्केट में टमाटर 3 से 4 रूपए प्रतिकिलो मिल रहे है. आने वाले दिनों में टमाटर के भाव और भी गिरने की संभावना है. ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिसके कारण सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कृषि विभाग फसलों की क्षतिपूर्ति का आंकलन करने में जुटा है.

रिपोर्ट: रोहित सिंह  

Tags:Jamshedpur vegetable crop loss rain stormJamshedpuragriculture damageheavy rainFarmers lossstorm rain"Jamshedpur NewsJamshedpur UpdatesJamshedpur BreakingEast singhbhum

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.