✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज राज्य भर के डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी सेवा छोड़ बंद रहेगी सभी चिकित्सीय कार्य

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:35:28 PM

रांची(Ranchi): डॉक्टर पर लगातार हो रहे हमले को देखते हुए राज्य भर में आज से सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. राज्य भर में इमरजेंसी सेवा छोड़ सभी व्यवस्था ठप रहेगी. इस हड़ताल का समर्थन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड (आइएमए) औऱ झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा), पैथोलोजी-रेडियोजलाजी सेंटर कर रहे हैं . डॉक्टरों का कहना है कि चिकित्सक के उपर हो रहे हमले के बावजूद भी सरकार और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो काफी चिंताजनक है. चिकित्सकों द्वारा सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं डॉक्टरों के हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.

क्यों फूटा डॉक्टरों का गुस्सा

बता दें कि सोमवार को गुलमोहर अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंचल कुमार के उपर अपराधियों द्वारा हमला कर दिया गया था. जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई थी. जिसके बाद उनको इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया था. इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसके कारण उन्हें 16 से 17 स्टीच लगाए गए हैं. वहीं कुछ दिनों पूर्व ही गढ़वा के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अवधेश कुमार के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई के खिलाफ डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने 24 फरवरी को अस्पताल प्रबंधन में धरना प्रदर्शन किया था.

डॉ अंचल कुमार की सुधर रही सेहत

मेडिका अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है. उनके सिर में तीन जगहों पर फैक्रेचर हैं. डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर के अंदर चोट नहीं लगी है, जिससे यह प्रहार अधिक घातक नहीं हुआ. लेकिन अभी भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, ताकि उनकी मेडिकल समस्याओं की मानिटरिंग की जा सके.

रिपोर्ट : आदित्य कुमार 

Tags:jharkhandranchigarhwadoctorcontinuous attackstrikecrimeranchi police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.