✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला के इस अनुमंडल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बैठने तक की नहीं है सुविधा काफी इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचते है डॉक्टर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:06:35 AM

सरायकेला(SARAIKELA): झारखंड सरकार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भले ही यहां के स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास की बात करते हो,लेकिन आज भी राज्य के कई ऐसे जिले है जहां के अस्पतालों की स्थिति खराब है. इन अस्पातलों में सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल का नाम भी शामिल है. जहां कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति से लोग परेशान है. यहाँ गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है.

मरीजों को मूलभूत सुविधाओं से भी रहना पड़ता है वंचित

आलम ये है कि अस्पताल में शुद्ध पेयजल, पंखे और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है.डॉक्टर और एएनएम के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी हो रही है. घंटों भर इंतजार के बाद जमशेदपुर से डॉक्टर की टीम पहुंचती है.जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है.

पढ़े क्या है लोगों की मांग

आपको बताये कि 100 बेड वाला अनुमंडलीय अस्पताल चालू करने की मांग स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही है. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है और सरकार से मांग की जा रही है कि अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Health system of JharkhandHealth minister of JharkhandSub-divisional hospital chandilTrending newsViral newsChandil newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.