✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के इस प्रखंड में लव मैरिज का फितूर, एक महीने में 8 नाबालिगों ने की घर से भागकर शादी...

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:48:12 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-आज मोबाइल औऱ इंटरनेट के जमाने में नाबालिगों में प्यार का भूत इस कदर सवार हो गया है कि वो कोई भी कदम उठाने से नहीं हिचक रहें है. अपने प्यार को पाने के खातिर कम उम्र में ही घर से भागकर शादी कर ले रहें हैं. झारखंड में भी परिजनों की इजाजत के बगैर नाबालिग भागकर शादी रचा रहे हैं. दरअसल, चुरचू प्रखंड में एक महीनें के भीतर आठ केस ऐसे आए जिन्होंने घर से भागकर शादी रचा ली . सबसे ज्यादा मामला चरही थाना क्षेत्र के चरही, चनारो, जरबा, इंद्रा और हेंदेगढ़ा और चुरचू थाना क्षेत्र का है. कम उम्र में नाबालिगों की इस हरकत से परिजन परेशान हो गये हैं. वही, नाबालिगों में मोबाइल और फिल्म का ऐसा चक्कर लगा है कि आगे और पीछे अपने भविष्य को नहीं देख पा रहें हैं. शहर में तो ये ट्रेंड था ही, अब गांवों में भी ये देखने को ज्यादा मिल रहा है. अभिभावक भी बच्चों को नहीं रोक पा रहें हैं.

कई बुद्धिजिवियों ने बच्चों की इस हरकत को सही नहीं मानते हैं, उनकी नजर में सूचना क्रांति के आने के बाद बच्चों में इसे लेकर एक भटकाव की हालत आ गयी है. जिसके चलते इस तरह के कदम उठाने से नहीं हिचक रहें हैं. समाज के गणमान्य लोगों की माने तो इसे रोकने के लिए कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, समाजिक और सांस्कारिक शिक्षा देना भी आज के जमाने में बेहद जरुरी है. परिजनों को जागरुक होकर इस तरह के विषयों पर बच्चों को शिक्षा देने की जरुरत है.

Tags:block of Jharkhandlove marriage is rampantin a month 8 minors ran away from homejharkhand-8-minors-eloped-and-got-married-in-a-month-parents-worried

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.