✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रितु मुखी आत्मदाह मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, स्कूल और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का किया घेराव

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:48:13 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के रितु मुखी आत्मदाह प्रयास मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए स्कूल से लेकर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तक आंदोलन शुरू हो गया है. मुखी समाज के साथ-साथ कई पार्टी के नेता इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं. इस आंदोलन के तहत जहां स्कूल का घेराव किया गया, वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का भी घंटों घेराव किया गया है. 3 सूत्री मांग को लेकर सभी लोग आंदोलनरत्त हैं. आज भी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंची स्कूली बच्चियों ने आरोपी शिक्षिका पर दोबारा वही आरोप लगाया है. बच्चियों का कहना है कि चीट पकड़े जाने के बाद रितु मुखी को कपड़े उतरवाकर जांच किया गया.  हालांकि आरोपी शिक्षिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. मगर, अभी जिला शिक्षा कार्यालय पर मुखी समाज के लोग डटे हुए हैं और सभी एक स्वर में रितु मुखी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

80 फीसदी तक जली छात्रा

बता दें कि बीते दिन छात्रा रितु मुखी ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया था. आग लगने से पीडिता का 80 फीसदी शरीर जल चुका है. स्कूल की छात्राओं का आरोप है कि आत्मग्लानि के चलते छात्रा ने ये कदम उठाया. शिक्षिका द्वारा कपड़े उतरवाकर चीट चेक करने से छात्रा को ग्लानि महसूस हुआ, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली. रितु मुखी टीएमएच अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. क्या रितु को न्याय मिलता है यह आने वाला समय ही बताएगा.

रिपोर्ट: जमशेदपुर ब्यूरो

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.