रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा. इस सत्र में सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित होंगे. हेमंत सरकार के द्वारा पहला अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा. इसके अलावा कुछ विधेयक भी होंगे.
सत्ता पक्ष के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल रमेश बैस ने पिछले कुछ विधानसभा सत्र में सदन द्वारा पारित विधेयक को लौटा दिया था.उन्हें फिर से संशोधित कर पारित किया जाएगा. इनमें मॉब लिंचिंग के अलावा परिणामी वरीयता से जुड़ा विधायक शामिल है. कृषि विभाग के द्वारा पारित विधेयक को भी राज्यपाल ने लौटा दिया था.इन्हें भी सदन में फिर से पेश किया जाएगा और संशोधन के उपरांत पारित किया जाएगा.इन सभी विधायकों में राजभवन की ओर से टिप्पणी की गई है. विधेयकों में कई तरह की त्रुटियां थी. कहीं तथ्य असंगत थे, तो कहीं हिंदी और अंग्रेजी के अनुवाद में भी विवाद था. इसलिए राजभवन ने इन विधेयकों को लौटा दिया था.
