✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में केंद्र सरकार के खिलाफ खूब गरजे नेता-मंत्री, पढ़िए किसने क्या कहा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:39:40 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को   निरीक्षण भवन मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया.  संविधान बचाओ रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, संविधान बचाओ रैली के संयोजक पूर्व राज्यसभा सदस्य  प्रदीप कुमार बालमुचू झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री  बंधु तिर्की, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, संगठन प्रभारी अशोक कुमार चौधरी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, झरिया विधानसभा के पूर्व विधायक  पूर्णिमा नीरज सिंह, मुख्य वक्ता थे.  संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जिला स्तरीय संविधान बचाव रैली में जातीय जनगणना के लिए हम सबको राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा के निरंतर संघर्ष के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त करते है.  ऑपरेशन सिंदूर में सेना के जवानों की शौर्य की   कांग्रेस पार्टी  सराहना करती है. 

दिल्ली सरकार की मंशा ठीक नहीं 
 
 पूर्व विधायक कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि  दिल्ली सरकार की मंशा ठीक नहीं है.  अभी जो देश में चुनाव हुए, उसमें भी 400 पार का नारा दिया गया था ,लेकिन जनता की ओर से बहुमत नहीं दिया गया.  उनकी मंशा देश  के प्रति ठीक नहीं है.  संविधान को बाबा साहब और भीमराव साहब ने लिखा, उस संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस काम कर रही है.  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि  संविधान को बचाने के लिए जो भी आंदोलन करना पड़ेगा, वह करेंगे.  संविधान के साथ किसी भी हालत में छेड़छाड़ नहीं होने देने.  बीजेपी संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है.  यह आंदोलन जिले के साथ  ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी किया जाएगा.  धनबाद से विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने  कहा कि आज की भाजपा सरकार ने मेहनतकश  मजदूर और कामगारों के अधिकारों पर लगातार प्रहार कर रही है.  चाहे वह महात्मा गांधी का मनरेगा को कमजोर करना हो या फिर श्रम कानून या मजदूर के अधिकारों पर हमला हो, यहां तक कि  मौलिक अधिकारों को बुलडोजर से रौदने की  कोशिश की जा रही है.   

संविधान को लगातार कमजोर करने का लगाया गया आरोप 

धनबाद जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक  अशोक कुमार चौधरी   ने कहा कि  सेना के ऊपर जो भी टिप्पणी कर रहा है, वह गलत है.  मध्यप्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री ने क्या बयान दिया, उसे पूरे देश ने सुना है.  इस वक्त हमें सेना पर गर्व करना चाहिए.  विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार का साथ दिया था.  उसके बावजूद भी इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है.  प्रदीप बालमुचू ने कहा कि सरकार नीतिगत ढंग से संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कार्य कर रही है.  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है.  कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को घेरेगी और उन्हें सत्ता से बाहर करेगी.  जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज देश के नागरिक के समक्ष अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती है.  देश के आम नागरिक  आज असुरक्षित महसूस कर रहे है.  केंद्र की सरकार आम नागरिकों के अधिकार पर हमला कर रही है.  पूर्व विधायक  पुर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है, इसलिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 से 30 अप्रैल तक देशभर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है.  झारखंड में भी अब यह आंदोलन जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक पहुंचेगा.

कार्यक्रम में यह सब कांग्रेस के नेता शामिल थे 
 
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, प्रवेक्षक अशोक चौधरी, अजय कुमार दुबे,  बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुल्तानअहमद, अभिजीत राज,, गजेन्द्र सिंह,प्रदेश महासचिव मदन महतो, रविंद्र वर्मा, शमशेर आलम, कुमार गौरव उर्फ सोनू, रामगोपाल भुवानिया, वैभव सिन्हा,मनोज यादव, शाहिदा कमर, सीता राणा, नवनीत नीरज, कुमार गौरव, राजू दास, जहीर अंसारी, आशिफ रजा, मनोज यादव, आशिष सिंहा ,गोपाल चौधरी, मनोज कुमार हाड़ी, बीरेन्द्र पासवान, पूर्णेंदु सिंह,कालीचरण यादव, पंकज मिश्रा, राजेश्वर सिंह,मंटु दास, यादव,  संतोष चौधरी, संतोष राय, देवेन्द्र कुमार, राजेश राम, गुड्डू खान, पप्पु कुमार पासवान, मृत्युंजय सिंह, गंगा बाल्मीकि, देवेन्द्र पासवान, योगेश रजक, बब्लू दास, श्याम कुमार साव, इम्तियाज अली, प्रमोद यादव, शशी नाथ भूषण तिवारी, जियाउल हुसैन, शहाबुद्दीन अंसारी, असद कलीम, माला झा, राम दुलारी देवी, दुर्गा दास, डी एन यादव,  विक्की कुमार, कामता प्रसाद, अस्लम मंसूरी, राज किशोर महतो, मिनी साव, हरेंद्र शाही, डेविड सिंह, भानु प्रताप, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान, अछयवर प्रसाद, दीपक सिंह, जितेश सिंह, जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान, प्रभात सुरोलिया, सरफराज आलम, राजीव रंजन यादव, श्रीराम चौरसिया, आनन्द महतो, साबिर अली, अजयकुमार, , ईदू अंसारी, जयप्रकाशचौहान, , आशीष सिन्हा, महेंद्र सोनू दुबे, बमभोली सिंह, मंटू दास, संजय चौरसिया, डी के सिंह, गुड्डू खान, शरीफ अंसारी, बाबू अंसारी, इरफान चौधरी, तबरेज खान, खुर्शीद अंसारी सोनू यादव, दिनेश यादव, प्रीतम रवानी, बिजेंद्र पासवान, माधव सिंह, लगनदेव यादव, भगवान दास, प्रदीप पांडेय, अवधेश पासवान, राजीव रंजन,शकील अहमद ,रणधीर ठाकुर भोलानाथ सिंह  कयूम खान ,योगेंद्र सिंह योगी ,  पूर्णेन्दु सिंह, अजय सिंह ,मधुसूदन सिंह चौधरी, सुरज वर्मा, अमन गुप्ता, सुधांशु कुमार, बलराम महतो, रणजीत पांडेय, दीपक पासवान, प्रमुख रूप से साहिल थे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadCongressRallyNetaMantriCongress Save Constitution RallyCongress leader

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.