✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चेकिंग अभियान में कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना, 4 हजार रु की वसूली

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:30:34 AM

झुमरी तिलैया ( JHUMARI TILAIYA):   जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद सरकार के द्वारा विभिन्न माध्यमों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता चलाया जा रहा है.  नगर परिषद झुमरी तलैया के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान नप के ईओ विनीत कुमार के द्वारा 6 दुकानदारों से 4 हजार रुपये जुर्माना के रुप में वसूली गए. जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर थैला यूज करनवाले दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया.  झंडा चौक पूजा भंडार गली हटिया रोड स्टेशन रोड समेत अन्य कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जांच की गई. इस दौरान हटिया रोड में देव पूजा भंडार पर 1000 रुपये, माइका गली में भारत भंडार पर 1000 रुपये, हटिया रोड में अंशु कुमार के प्रतिष्ठान पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और 13 केजी 700 ग्राम प्लास्टिक जप्त किया गया है. मौके पर नगर प्रशासक विनीत कुमार ने लोगों से कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें. इससे पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन पर भी बुरा असर होता है. प्लास्टिक के जगह लोग जूट या कपड़े से बने थैले को अपने दिनचर्या में शामिल करें. मौके पर सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय, सफाई निरीक्षक राजू राम, नगर परिषद के कर्मी दुलारचंद यादव समेत तिलैया थाना की पुलिस मौजूद थी.

रिपोर्ट - अमित कुमार, झुमरी तिलैया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.