✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

35 लाख रुपये की लूट का मामला : पुलिस को मिली सफलता, मास्टरमाइंड समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:35:55 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के डेलीमार्केट थाना अंतर्गत बड़ा तालाब स्थित शौचालय के पास बीते 11 सिंतबर को हुए 35 लाख के लूटकांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं. रांची पुलिस की टीम ने लूटकांड के मास्टरमाइंड धीरज जालान समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. इनके पास से पुलिस ने लूट के 20 लाख नकद, 15 चोरी की बाइक, एक कार और दो स्कूटी बरामद किया हैं.

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इनकी गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई हैं. गिरफ्तार आरोपियों में धीरज जालान, हर्ष गुप्ता उर्फ निशु गुप्ता, सचित साहु उर्फ डीके, श्याम सुंदर जालान और अरुण कुमार भूइंया शामिल हैं. वहीं छापेमारी टीम में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, डेली मार्केट थानेदार प्रदीप मिंज, तकनीकी शाखा के शाह फैसल समेत डेली मार्केट थाना के पदाधिकारी और क्यूआरटी शामिल थे.

11 सितंबर को अपराधियों ने लूटे थे पैसे

बता दें कि 11 सिंतबर को रांची के एक कारोबारी जब एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने के लिए जा रहे. इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने बड़ा तालाब स्थित शौचालय के पास निशाना बनाते हुई रुपयों से भरा बैग लूटकर भागे गए थे. इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी डेलीमार्केट थाने को दी थी. जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड धीरज जालान समिति 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया .  

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:In the case of robbery of Rs 35 lakhpolice got success6 criminals including mastermind arrestedranchi newsडेलीमार्केट थाना

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.