✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बजट सत्र में विधायक ने उठाया सवाल,राज्य में शो पीस बना पैक्स, धान खरीद में बिचौलिये हावी, मची है लूट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 1:00:49 PM

रांची(RANCHI): नीरसा विधायक अरुप चटर्जी ने विधानसभा में अल्प सूची प्रश्न के जरिए धान खरीददारी का मामला उठाया है. सवाल पूछा कि आखिर धान खरीद में सरकार लक्ष्य कितना पूरा कर पायेगी और पैक्स में एक किलो धान की कटौती क्यों करती है.

क्या धान खरीद के लक्ष्य को सरकार पूरा कर पायेगी. 31मार्च तक क्रय करने की जानकारी है. ऐसे में किसान के धान की अबतक खरीददारी नहीं हो पायी है.

इसपर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जवाब दिया कि सरकार किसानों के साथ है और धान क्रय करने में अपने लक्ष्य को पूरा कर रहे है. अगर जरुरत पड़ी तो इस तारीख से आगे भी बढ़ाने का काम किया जायेगा.

सवाल पूछा कि हर पंचायत में एक पैक्स गोदाम खोला गया है. लेकिन सभी में धान कि खरीददारी नहीं कि जाती है. तो आखिर कैसे धान खरीददारी के लिए सरकार दावा कर रही है.

जवाब ऐसी जानकारी उन्हें नहीं है अगर किसी पंचायत में ऐसी शिकायत होती है तो वैसे अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार संवेदनशील है.

सवाल यह हाल वैसा ही हो गया जैसा हर पंचायत में एक हॉस्पिटल की बिल्डिंग बना दी गई. लेकिन उसमें डॉक्टर नहीं है. ऐसे ही पैक्स का गोदाम बना कर सिर्फ शो पीस बन कर रह गया.धान की खरीददारी में बिचौलिया हावी है.

इस बीच इस बहस में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा कि सरकार सिर्फ कागजो पर धान की खरीददार कर रही है. जमीन पर बिचौलिए किसान के धान की खरीददारी करने में लगे है. पूरे झारखण्ड में ऐसा ही हाल है.अगर पैक्स के लिए टेंडर किया गया. तो फिर उसमें अधिकारी को जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई. सिर्फ दिखावे का केंद्र बन कर रह गया. किसान बदहाल है और बिचौलिए की चांदी.

इस पर विधायक अरुप चाटर्जी ने कहा कि झारखण्ड में अगर ऐसा ही चलता रहेगा तो फिर किसान परेशान है. ऊपर से धान की खरीददारी में भी एक किलो की कटौती की जा रही है.

Tags:Jharkhandjharkhand vidhansabhavidhansabha newsJharkhand budget seasonjharkhand newsniraa mlanirsa mla

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.