✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में बदमाशों के हौंसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी नई स्कूटी को किया आग के हवाले 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 10:55:38 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड क्षेत्र के कोतवालवादी में अज्ञात बदमाशों ने एक नई स्कूटी को आग के हवाले कर दिया. घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.बताया जा रहा है कि स्कूटी महज 12 दिन पहले ही खरीदी गई थी.

पढ़े स्कूटी के मालिक ने क्या कहा

स्कूटी के मालिक जगमोहन पाडिया ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च 2026 को सरायकेला स्थित होंडा शोरूम से 1.20 लाख रुपये में नई स्कूटी खरीदी थी.सोमवार की शाम स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी.करीब आधी रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्कूटी में आग लगा दी.आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई. घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे और उन्हें इसकी भनक तब लगी जब स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस को सूचना देने की बात कही है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Fire in scootyScooty fire news saraikelaScooty aagjani news saraikelaKotwaalwadi saraikela newsCrime news saraikelaSaraikela kharsawan newsTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.