✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची DC और SSP ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा, पूजा समितियों से 6 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन करने का किया अनुरोध

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:51:55 AM

रांची(RANCHI): दशहरा में विजया दशमी के दिन होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है. इन्ही तैयारियों का जायजा लेने रांची DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP रांची किशोर कौशल ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया. अधिकारियों ने मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, तुपुदाना में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बेहतर व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

रांची में पांच स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रायोजित

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष रांची में पांच स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रायोजित है. मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, हुंडरू और तुपुदाना में कई वर्षों से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी की गई है. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रांची ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक लाइनिंग भी पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि जहां-जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उपस्थित रहेंगी. उपायुक्त ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की निगरानी में आतिशबाजी होगी. 

प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो. 

पूजा समितियों से 06 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध 

उपायुक्त  राहुल कुमार सिन्हा ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से 06 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध किया है ताकि 07 और 08 अक्टूबर से रांची में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की तैयारियों को सुचारु रुप से संपादित किया जा सके. 

पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये जाएंगे : SSP

SSP रांची किशोर कौशल ने कहा कि रांची में जहां भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, वहां बेसिक सिक्योरिटी और सेफ्टी के इंतजाम किए जा रहे हैं. बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये जाएंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल और वॉलिंटियर्स के माध्यम से आवश्यक दूरी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम में आते हैं. इसे लेकर ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया जाएगा, जिसे मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.