✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में आज रात 8  बजे से साढ़े 10 तक इन मार्गों में वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, देख लें रूट 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:10:35 PM

रांची(RANCHI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को लेकर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बता दे कि 14 नवंबर को रात 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. एयरपोर्ट से लेकर राज भवन तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं 15 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक राजभवन से जेल मोड़ और वहां से रातू रोड हरमू रोड होते हुए एयरपोर्ट तक सभी वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेंगे. कारकेट को गुजरने के बाद ही स्थिति को देखते हुए यातायात को सामान्य किया जाएगा. वहीं इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राज भवन और  जेल मोड़ तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. 

15 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद 

15 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक जेल संग्रहालय में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लालपुर चौक से जेल चौक, कचहरी चौक, जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले वाहन शहीद चौक फिरायालाल होते हुए गंतव्य तक जाएंगे. प्रधानमंत्री का कारकेट गुजरने के दौरान कांके रोड से हरमू रोड बिरसा चौक जाने वाले वाहन कांके रोड होते हुए नया सराय के रास्ते गंतव्य तक जाएंगे. 

 यह भी पढ़ें 

खूंटी से पीएम मोदी का 72000 करोड़ की सौगात, तो मोरहाबादी मैदान से सीएम हेमंत दस हजार युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर

Tags:jharkhand newsranchi news updatepm moditraffic route change in ranchientry of vehicles closed in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.