☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में फिर अपराधियों ने दिखाया दुस्साहस,  दिनदहाड़े एक युवक के आंख और सर में मारी गोली

रांची में फिर अपराधियों ने दिखाया दुस्साहस,  दिनदहाड़े एक युवक के आंख और सर में मारी गोली

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. खुलेआम गोली चला रहे हैं, रात तो छोड़िए अब दिन के उजाले में ही आपराधिक घटना को अंजाम देने से जरा भी परहेज नहीं कर रहे हैं. ताज़ा मामला पंडरा ओपी क्षेत्र के एल एन मिश्रा कॉलोनी के पास का है. यहां अपराधियों ने मणि सिंह नाम के युवक को दो गोली मार दी. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने रिम्स भेजवाया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

युवक के आंख और सर में लगी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास के लगे CCTV फुटेज को खंगालने में लगी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी बाइक पर सवार हो कर आये थे. जैसे ही मणि सिंह को देखा उनपर गन तान दिया और ताबड़तोड़ दो गोली मार दी. बताया जा रहा है कि युवक के आंख और सर में गोली लगी है.

Published at:27 Sep 2023 04:09 PM (IST)
Tags:RanchiCRIMEcriminalsRANCHICRIMERANCHINEWSRANCHIPOLICEJHARKHNADNEWSJHARKHNADLATESTNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.