✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: शीर्ष नक्सली कमांडर जया की गिरफ्तारी के विरोध में 25 जुलाई को माओवादियों ने बुलाया झारखंड बंद, अलर्ट मोड पर पुलिस

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:20:50 PM

रांची(RANCHI):एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सलियों ने आंदोलन किया है. भाकपा माओवादियों के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद की घोषणा की है.  

धनबाद मे करवा रही थी इलाज

जानकारी के मुताबिक धनबाद में कैंसर का इलाज करवा रही महिला शीर्ष नक्सली कमांडर जया सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. भाकपा माओवादियों के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस रिलीज जारी कर झारखंड पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं.

प्रेस रिलीज के द्वारा दी जानकारी

प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया कि धनबाद के एक निजी क्लीनिक में कैंसर का इलाज कर रही बिहार भाकपा माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य और क्रांतिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया हेंब्रम उर्फ जया दी के साथ और तीन लोगों शांति कुमारी, डॉक्टर पांडे और उनके सहयोगियों को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  

संगठन ने पुलिस पर लगाए आरोप

जया दीदी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखकर मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी हैं. शांति कुमारी और डॉक्टर पांडे के साथ जया दीदी को पुलिस ने हत्या की साज़िश से गिरफ्तार किया है. क्रांतिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया दीदी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं. धनबाद में वह इलाज करवा रही थीं, लेकिन कुछ गद्दारों की वजह से पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का बयान है कि वह इस गिरफ्तारी का विरोध करती है. 25 जुलाई को एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का एलान किया गया है. नक्सलियों ने साथियों से अपील की है कि जया हेंब्रम की गिरफ्तारी का विरोध करें और बंद को सफल बनाएं. 

Tags:maoists enquary policejharkhandbijapur police - naxal encounterbijapur police - naxal encounter newsmaoists in mulugu districtmaoistspolice enquirymaoists newsalertmaoist latest newskilledimportant articles for upsc in englishallama ali nasir talharaall information about purulia district in bengalithe indian express news analysis in hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.