✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में पति ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर खुद भी दे दी जान

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:55:53 AM

पलामू (PALAMU): पलामू में आपसी झगड़े ने एक परिवार को खत्म कर दिया. यहां एक 30 वर्षीय युवक ने पहले अपनी 28 वर्षीया पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. एक ओर जहां पत्नी का शव घर से बरामद किया गया तो वहीं पति का शव घर से 1 किमी दूर पाया गया है. मामला नावाबाजार थाना के इटको गांव के बरारी टोले का है.

बता दें कि, गुरुवार की रात करीब 10 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद देर रात करीब 1 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया. सुबह जब शव के पास उनकी बेटी रोने लगी तो आसपास के लोग आवाज सुनकर घर पहुंचे. जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि दोनों किराए के मकान में रहते थे. युवक किसी निजी कंपनी में काम करता था. दोनों की एक बेटी भी है. वहीं, पुलिस मामले की जांच मेन जुटी हुई है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड क्राइम न्यूजपलामूपलामू न्यूजपलामू क्राइम न्यूजहत्यासुसाइडक्राइम न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Crime NewsPalamuPalamu NewsPalamu Crime NewsMurderSuicideCrime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.