✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में इन महिलाओं को भेजी गई मंईयां सम्मान योजना की किस्त,जानिए किसका कट गया नाम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 8:12:14 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशी लाभुकों के खाते में पहुंचनी शुरू हो गई. पहले धनबाद की लाभुकों को विभाग ने योजना की मार्च माह की किस्त भेजी इसके बाद अब पलामू जिले में भी किस्त ट्रांसफर कर दिया गया. सभी लाभुक के खाते में योजना की मार्च माह की किस्त के रूप में 2 हजार 5 सौ रुपये पहुंचे है. बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से सभी लाभुकों को एक संदेश भी भेजा गया है.

बता दे कि राज्य में करीब 50 लाख लाभुक मंईयां सम्मान योजना की है. जिन्हे हर माह सम्मान राशी के रूप में 2 हजार 5 सौ रुपये राज्य सरकार भेज रही है. जिससे वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सके. वहीं मार्च माह की किस्त भी अब जारी कर दी गई. इसकी शुरुआत धनबाद से की गई. धनबाद में बीते शुक्रवार को योजना की किस्त ट्रांसफर की गई तो वहीं अब पलामू में भी पैसा सभी के खाते में पहुंच गया.

ऐसे में लाभुकों में यह भी सवाल है कि आखिर किसका नाम योजना से कट गया. इस सवाल का जवाब साफ है कि जिनकी उम्र 31 मार्च को 50 साल पूरी हो गई. उन्हे अब योजना की किस्त नहीं भेजी जाएगी. क्योंकि इस योजना में 50 साल से ऊपर की महिला शामिल नहीं हो सकती है. साथ ही अगर सभी दस्तावेज सत्यापन नहीं किया गया है तो ऐसी स्तिथि में भी योजना की किस्त रुक सकती है और राशी पहुँचने में परेशानी हो सकती है.

राज्य सरकार का साफ आदेश है कि पात्र लाभुक कभी छूटे नहीं,उन्हे हर कीमत पर किस्त भेजने का आदेश है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीच बीच में मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते है. जिससे इस योजना में गड़बड़ी का सवाल ना उठे और समय पर सभी बेटी बहन के खाते में पैसा पहुंचता है.                     

Tags:Maiya samman yojnaMaiya yojna NewsMaiya yojna 20 kistMaiya samman yojna palamuPalamu me maiya samman yojnaMaiya samman statusHemant sorenKalpna soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.