✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में पति ने पत्नी के सीने में दागी दो गोली, मौत के बाद इलाके में सनसनी 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:32:43 PM

पलामू(PALAMU): जिले के पाटन में नव विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीने में दो गोली मारी गई है. जिससे उसकी मौत  हो गई. इस हत्या का आरोप पति पर ही लगा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए  मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार के लोग पाटन इलाके के  नौडीहा गांव पहुंच गए. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी ली है. बताया जा रहा है कि नौडीहा गांव के विनीत सिंह की शादी मेदनीनगर निवासी सिमरन के साथ हुई थी. शादी को 4 महीने भी नहीं पूरे थे.

 इस दौरान सिमरन को जानकारी मिली कि उसके पति विनीत सिंह का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है. जिसे लेकर बीच-बीच में नोक झोंक होती थी. सोमवार को विवाद बढ़ गया और विनीत सिंह ने सिमरन को गोली मार दी उसके बाद सभी घर छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा किया है घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है

Tags:In Palamuhusband shot his wifefired two bullets in her chestsensation in the areaPalamu newsPalamu updatesJharkhand newsJharkhand ka newsJHARKHAND BREAKING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.