✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में शिक्षक ने फोड़ दी छात्र की आँख! जमकर मचा बवाल, अब दे रहें सफाई

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:05:16 PM

रांची(RANCHI): पलामू जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे की आँख बुरी तरह चोटिल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन आँख में गंभीर चोट की वजह से रांची रिम्स रेफ़र कर दिया गया है. इधर बच्चे की आँख में गंभीर चोट लगने का कारण स्कूल के एक शिक्षक को बताया जा रहा है. आरोप लगा है कि उनकी छड़ी से बच्चे के आँख में चोट लगी है. 

बता दे कि एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले अंश कुमार के घर अचानक खबर पहुंची की उनके बच्चे की आँख में चोट लगी है, जिससे आँख खतरे में आ गई है. जब अस्पताल पहुंच कर बच्चे के अभिभावक ने पूरी जानकारी ली तो उन्हें पता चला की छड़ी से बच्चे को पीटा गया है, जिससे उसकी आँख में चोट लगी है. 

वहीं इस मामले में स्कूल की ओर से बयान दिया गया है कि छड़ी टूट कर पास में खड़े अंश के आँख में चली गई, इस वजह से घटना हुई है. वहीं अब परिवार के लोगों ने बच्चे के इलाज की पूरी जिम्मेवारी और खर्च स्कूल को वहन करने कि मांग की है. साथ ही अगर बच्चे की आँख में कुछ होता है तो उसकी भी जवाबदेही स्कूल की ही होगी.

Tags:palamu newspalamu latest newspalamu kandstudentteacherpalamu latest updatepalamu ki badi khabarstudent teacherjharkhand newslatest jharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.