पलामू(PALAMU): जिले में अपराधी अब किसी बात पर बंदूक निकाल कर फायरिंग की वारदात को अंजाम देते दिख रहे है. ताजा मामला चैनपुर थाना से सामने आया. जहां 20 रुपये के विवाद में अपराधी ने दुकानदार पर गोली चला दी. इस घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ गिरफ्तार युवक के पास से देशी कट्टा,एक खोखा और पिलेट बरामद किया गया है. पूरे मामले की जानकारी एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी.
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को चैनपुर थाना में एनुल खलीफा नामक व्यक्ति ने एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. जिसमें बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में उनकी दुकान है. दो युवक दुकान पर पहुंचे और समान लेने के बाद किसी 20 रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ. जिसमें देखते ही देखते युवक ने हथियार निकाला और गोली चला दी. गनीमत रही की गोली उन्हे नहीं लगी. इसके बाद अपराधी फरार हो गए.
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई और फी प्राथमिकी दर्ज कर चैनपुर पुलिस ने जांच शुरू किया. जिसमें आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक की तलाश जारी है. सैफ से पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपने जुर्म को कबुला है. जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए. उसे जेल भेज दिया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने साफ कहा कि जिले में अपराध कर्मियों को किसी भी कीमत पर पुलिस छोड़ेगी नहीं. वह जहां भी रहे उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी. जिले की विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी पुलिस की है.