✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में इलाज के बहाने झोलाछाप डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:57:58 PM

पलामू (PALAMU): जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है. बच्चे के इलाज के नाम पर एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना 5 दिसंबर की है. दो दिन बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर 7 दिसंबर को छतरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता नौडीहा बाजार स्थित अपने ससुराल में रहती है, जबकि उसका पति बाहर नौकरी करता है. बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह अक्सर छतरपुर क्षेत्र के हुटुगगदाग गांव में चल रहे संजय कुमार के क्लिनिक में इलाज कराने जाती थी.

5 दिसंबर को भी वह बच्चे को दिखाने क्लिनिक पहुंची. जांच के दौरान आरोपी ने बच्चे को सर्दी की शिकायत बताकर कहा कि मशीन से भाप देना होगा. उसने महिला को बताया कि मशीन बगल के घर में है और उसे वहां बुला लिया. कमरे में ले जाकर आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने धमकाकर चुप रहने को कहा.

दो दिन बाद पीड़िता ने छतरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत टीम बनाई गई और आरोपी संजय कुमार, जो नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Tags:palamupalamu news updatepalamu latesr newsraperape news updaterape news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.