✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में पिता ने बेटे का काट दिया गला और हो गया फरार, बेड पर पड़ा रहा रात भर शव   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:24:05 PM

पलामू(PALAMU):जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पांकी थाना क्षेत्र में पिता ने किसी बात को लेकर अपने बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया. बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी. युवक का शव बिस्तर पर ही पड़ा रहा और पिता हत्या करने के बाद फरार हो गया. जब सुबह घटना की जानकारी आस पास के लोगों को मिली तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. अब तक हत्या का कारन साफ नहीं हो पाया है.            

बता दे कि पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अमित ठाकुर ने मामूली विवाद को लेकर अपने ही पुत्र सूरज ठाकुर की देर रात धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी.  घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है.    

बताया जा रहा है कि पिता पुत्र रांची में सैलून चलाते थे. दोनों कुछ दिन पहले ही गाँव लौटे थे. दोनों के बीच कई बार कुछ घरेलू मामले को लेकर विवाद होता रहा है. हो सकता है कि संपत्ति या अन्य कुछ मामलों को लेकर बात शुरू हुई जो हत्या तक पहुंच गई. हत्या के बाद से युवक का पिता फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.        

Tags:In Palamua father slit his son's throat and fled; the body lay on the bed overnight.palamu newspalamu naxal newspalamu news todaylatest palamu newspalamu news updatespalamu news in hindipalamu hindi newspalamu today newspalamu kisan newsmuthbhed palamu newspalamu latest newspalamu encounter newspalamu police newsjharkhand palamu newspalamau newscapital news palamupalamu violence newspalamu breaking newspalamu anganwadi newspalamu collector newspalamu jharkhand newspalamu panchayat newspalamu education newspalamu encounter today newsPANKI MURDER NEWSPANKI NEW

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.