✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में सिगरेट न मिलने पर सुलगा विवाद और किराना दुकान में लगा दी आग,लाखों की संपत्ति जलकर खाक

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 4:25:46 PM

पलामू (PALAMU): झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला में एक चौंकाने वाली घटना घटी. यहां कुछ युवकों ने सिगरेट न मिलने पर एक किराना दुकान में आग लगा दी. इस आगजनी में दुकान में रखा सामान, शादी के लिए खरीदा गया सामान और नगद सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई.

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर चार युवकों पर आगजनी का आरोप लगाया है.

सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद
राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार देर रात करीब चार युवक सिगरेट लेने के लिए उनकी दुकान पर आए. उस समय दुकान बंद थी और शटर गिरा हुआ था. युवक शटर को जोर-जोर से पीटने लगे, जिससे दुकानदार बाहर निकले. बाहर आने पर बगल के टोले के रितिक सिंह, छोटू सिंह और उनके साथ आए अन्य युवकों ने सिगरेट की मांग की. जब उन्हें बताया गया कि दुकान में सिगरेट खत्म हो चुकी है, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की कोशिश करते हुए दुकानदार का कॉलर पकड़ लिया.

धमकी देने के बाद लगी आग
दुकानदार ने बताया कि सिगरेट नहीं मिलने पर युवक नाराज होकर धमकी देकर वहां से चले गए. कुछ ही देर बाद दुकान से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था.

शादी के सामान और नकदी भी जलकर नष्ट
राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके भाई छोटू कुमार गुप्ता की शादी 11 मार्च को होनी है और शादी के लिए पहले से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान दुकान में रखा गया था. इसके अलावा 80 हजार रुपये नकद भी दुकान में थे, जो आग में जलकर नष्ट हो गए. कुल मिलाकर किराना और अन्य सामान सहित लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति इस आगजनी में नष्ट हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के बाद राजेश कुमार गुप्ता ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसी घटना न हो.

Tags:Palamupalamu newspalamu updatelatset newsnews updatepalamu big updateupdae newspalamu latest newscrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.