✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो दिनों से निवाले के लिए तरस रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र, प्रशासन बेखबर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:59:13 AM

रांची(RANCHI): झारखंड केंद्र विश्वविद्यालय में पिछले दो दिनों से बच्चों को खाना नहीं दिया जा रहा है. जिसकी वजह से हजारों बच्चे वहां भूखे हैं. वहीं इस मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि बच्चे स्वयं अपने खाने की व्यवस्था कर लें. क्योंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन बच्चों को खाना खिलाने में असमर्थ है.

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पिछले दो दिनों से बच्चों को खाना नहीं दिया जा रहा 

आपको बताये कि पिछले 16 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में नए मेस टेंडर दिया गया था. इस कंपनी का नाम राजेश कुकर्स था. मेस के मालिक ने अपनी कंपनी को दिल्ली की कंपनी बताई थी.जिसने टेंडर के हिसाब से खाना खिलाने का जिम्मा लिया था. कंपनी ने शुरू के दो से तीन दिनों तक तो ठीक-ठाक खाना खिलाया, लेकिन जब यूनिवर्सिटी की ओर से दिए गये मेनू के हिसाब से खाना खिलाने की बारी आई, तो  सारा मामला बिगड़ गया.

संतुलित भोजन नहीं मिलने की वजह से एक ही दिन 10 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

कंपनी की ओर से एक दिन भी बच्चों को मेनू के हिसाब से खाना नहीं दिया गया. जिसकी वजह से नियमित और संतुलित भोजन खाने नहीं मिलने की वजह से एक ही दिन 10 बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई. वहीं बच्चों की ओर से मेस में साफ-सफाई न रखने की भी शिकायत की गई थी.वही कंपनी के सारे कर्मचारी दो दिनों में ही मेस का काम छोड़कर भाग गये. जिसकी वजह  कंपनी का दुर्व्यवहार हो सकता है.

खाना खराब होने की शिकायत पर बच्चों के साथ मारपीट की गई

जिसके बाद 26 नवंबर से कंपनी के मैनेजर आकाश ने लोकल कर्मचारियों को काम पर रखा था. जब बच्चों ने खाना खराब होने की शिकायत, तो इनके साथ मारपीट की गई और गाली गलौज भी किया गया. वहीं रात के भी खाने की अभी तक व्यवस्था नहीं की गई है.

Tags:Jharkhand Central UniversityJharkhand Central University newsJharkhand Central University news todaychildren have not received food for two daysjharkhand newsjharkhand news todayCuj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.