✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कमलदेव गिरी हत्या कांड: जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं ने कमलदेव को दी श्रद्धांजलि, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:24:58 AM

जमशेदपुर (JAMSHEPUR) : जमशेदपुर हिंदू उत्सव समिति ने चक्रधरपुर में हुए कमलदेव गिरी की हत्या को लेकर आक्रोश दिखाया. समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  गणेश पूजा मैदान में कमलदेव गिरी को श्रद्धांजलि दी. ये सभी आज चक्रधरपुर के लिए हुए रवाना होंगे. वहां सभी कमलदेव गिरी के परिवार वालों से मिल कर उनका  ढांढस बांधेंगे. संगठन के लोगों ने जिला प्रशासन से आरोपियों को जल्द पकड़ने का आग्रह किया है. साथ ही आरोपियों को फांसी की मांग की है. समिति के लोगों का कहना है कि कमलदेव गिरी काफी मिलनसार व्यक्ति थे, उनको अचानक सभी के बीच से जाना सभी के लिए बहुत बड़ी छति है. समिति ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो हिन्दू उत्सव समिति हिन्दुओं की रक्षा स्वयं करेंगे. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी.

क्या था मामला

चक्रधरपुर में तीन अपराधियों ने एक राजनीतिक संगठन का संचालक करने वाले व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. बता दें कि अपराधियों ने बम मारकर गिरिराज सेना के संरक्षण कमल देवगिरी की हत्या कर दी. बम विस्फोट की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. अन्नान-फानन मैं स्थानीय लोगों ने बलदेव को रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

भारी संख्या में लोगों ने किया था विरोध प्रदर्शन

बलदेव सिंह चक्रधरपुर के एक नामी ग्रामीण व्यक्ति थे. राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका नाम था बता दें कि बलदेव बजरंग दल के सक्रिय सदस्य और खुद गिरिराज सेना नाम से हिंदूवादी संगठन का संचालन करते थे. ऐसे में उनकी हत्या की सूचना पर उनके संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे जहां स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. उनके शव को रेलवे अस्पताल से दूर पवन चौक के पास सड़क पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर चक्रधरपुर रांची मुख्य मार्ग को भी कई घंटों तक जाम कर दिया. कई घंटों के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कमल देव सिंह की मां के कहने पर शव को सड़क से हटा कर उनके आवास पर पहुंचाया गया.

मुस्लिम इलाके में हुई थी हत्या

जिस जगह अपराधियों ने कमल देव सिंह की हत्या की वह मुस्लिम बहुल इलाका है घटना के बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया वही जाम के दौरान विशेष समुदाय ने राजबाड़ी रोड और अन्य जगह पर पथराव भी किया बिगड़ते माहौल को देखते हुए सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ को उतारा गया नहीं प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी. 

अगस्त में ही मिली थी जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार कमल देव को अगस्त में ही अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. ऐसे में घात लगाए अपराधियों ने बीते दिन इस घटना को अंजाम दिया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इलाके में शाम के वक्त सब कुछ सामान्य था. इस दौरान लगभग शाम 6:30 बजे कमलदेव अपने साथी शंकर सिंह के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन की तरफ से लौट रहे थे. इस दौरान वह दोनों भारत भवन स्कूल के पास रुके. वहां पहले से ही 3 युवक बैठे हुए थे. तीनों ने मौका देखा और कमलदेव पर पीछे से तीन बम से हमला कर दिया. पहला बम कमल देवगिरी के सिर पर लगा और वो घायल हो गए. तभी एक अपराधी ने उनके साथ ही शंकर सिंह को भागने की धमकी दी. इसके बाद अपराधियों ने कमल देव के शरीर पर कई बम फेंके और मौके से फरार हो गए.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा , जमशेदपुर

 

Tags:Kamaldev Giri murder casechakardharpur kamaldev giri murder casechaibasa policedc chaibasachaibasa newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.