✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में राज्यपाल संतोष गंगवार ने ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’ के तहत आम जनता से किया संवाद, कहा- सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:59:33 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार पहली बार आज सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने बिरसानगर के हुरलुंग पंचायत भवन में स्थानीय गांव के लोगों से ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’ के तहत संवाद किया. इस संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ और ग्रामीण महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने कहा कि, वे जनता यानी आपकी समस्या जानने यहां पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि वे आम जनता से सीधा संवाद करने आए हैं, न की कोई भाषण देने के लिए. आप लोगों की क्या समस्या है और उसका निदान कैसे किया जा सके, इस बारे में आप लोग सीधा मुझे बता सकते हैं.   

क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी पत्र के माध्यम से दें

कार्यक्रम के दौरान, गांव की महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया. प्रधानमंत्री आवास सेल्फ हेल्प ग्रुप जैसी समस्याओं से राज्यपाल को जानकारी दी गई है. वहीं, महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि देश की सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्य लोगों तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्या है, जनता उन्हें पत्र के माध्यम से जानकारी दे सकती है. आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

राज्यपाल ने महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का किया वितरण

कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय द्वारा परिसंपत्ति का विवरण भी किया गया. गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाथ वाली सिलाई मशीन राज्यपाल द्वारा वितरित की गई. वहीं, स्कूल में आए अव्वल छात्रों को भी राज्यपाल ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल ऊंचा किया. महामहिम राज्यपाल ने आम लोगों से राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा. कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल ने वृक्षारोपण भी किया, जिसके बाद वे चाईबासा के लिए रवाना हो गए. इस दौरान पूरा जिला प्रशासन यहां मौजूद था.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा

Tags:जमशेदपुरराज्यपाल संतोष गंगवार‘सीधा संवाद कार्यक्रम’झारखंड राज्यपालझारखंडरांचीझारखंड न्यूजहेमंत सरकारJamshedpurGovernor Santosh Gangwar'Seedha Samvad Program'Jharkhand GovernorJharkhandRanchiJharkhand NewsHemant Sarkar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.