✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में खटिया पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने डंसा तो सांप का हो गया काम तमाम, फिर जो हुआ मच गयी चीत्कार   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:46:27 PM

रांची(RANCHI): पलामू में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई चौंक गया. देर रात एक बुजुर्ग खाना पीना खा कर खटिया लगा कर सो गया. इसके बाद उस खटिया पर सांप पहुंचा और बुजुर्ग को डंस लिया. जैसे ही सांप ने उसे काटा उसे कुछ चुभने जैसा लगा. इसके बाद वह उठा और देखा तो पास में सांप था. जिसके बाद बुजुर्ग ने सांप को डंडे से मार कर काम तमाम कर दिया,और फिर सो गया. उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह सांप जहरीला है और उसकी जान जा सकती है. बुजुर्ग ने अपने घर के किसी व्यक्ति को भी कुछ नहीं बताया.

आखिर में जब करीब रात के 12 से एक बज रहे थे उसे घबराहट हुई. तब बुजुर्ग ने अपने परिजनों को उठाया और बताया कि उसे सांप ने काट लिया है. इतने में परिजन घबरा गए. जल्दबाजी में व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं मिला जिसके बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. इतने में वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 

दरअसल मामला पलामू के हुसैनाबाद अलीनगर निवासी दुर्गा पासवान का है. दुर्गा पासवान की जरा सी चूक के वजह से उनकी जान चली गयी. अगर समय पर वह अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती है. साथ ही अस्पताल पर भी परिवार के लोगों ने सवाल उठाया है कि समय पर वहां इंजेक्शन नहीं मिली. हुसैनाबाद से 100 किलोमीटर दूर जाने में तीन घंटे का समय लगा जिस वजह से उनकी जान गई है.

ऐसे में यह खबर सामने आने के बाद चर्चा है कि अगर अस्पताल में इंजेक्शन मिल जाता या फिर बुजुर्ग  समय पर परिजनों को बताते तो उनकी जान बच सकती थी. बरसात के समय लगातार ऐसी घटना सामने आती है कि सांप काटने के बाद उसे लोग हल्के में लेते है. कभी झाड़ फुक करवाते है तो कभी किसी को बताते नहीं है. जिससे उनकी जान चली जाती है.                           

Tags:In Hussainabada snake bit an old man sleeping on a cotand the snake diedthen what happened caused a lot of screamingHussainabad NewsHussainabad UpdateJhakrhand NewsJhakrhand updateSanke bitesnake bit in husainabadjaplaJapla NewsJapla Updatejapla ka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.