✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग : शहर में घायल हाथी ने मचाया उत्पात, एक की मौत, एक गंभीर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:29:31 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH) : हाथियों के उत्पात की घटनाएं आए दिन सामने आते रहती हैं. हजारीबाग शहरी क्षेत्र में भी बुधवार के तड़के एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए एक व्यक्ति को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं एक महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो के लिए हजारीबाग-चतरा मार्ग को जाम कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की भारी भीड़ को सड़क से हटाया.

एक महिला घायल

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दामोदर साव नाम का व्यक्ति बुधवार के अहले सुबह अपने भिंडी के खेत में काम करने गया था. यहां हाथी ने उसे अपने चपेट में ले लिया. वही उसके बगल के खेत में कार्य कर रहा व्यक्ति बाबू साव अहले सुबह से ही गायब है. जिसका पता अबतक नहीं चल पाया. वहीं पार नाला के पास की रहने वाली एक अन्य महिला 26 वर्षीय रिंकी कुमारी को भी हाथी ने घायल कर दिया. जिसे सदर अस्पताल हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया. उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया. फिलहाल वन विभाग क्षेत्र में कैंप कर रही है. 

मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

वन विभाग की एसीएफ एके परमार ने बताया कि उप्द्रवी हाथी घायल है. इस कारण वह उत्पात मचा रहा है. घायल हाथी हजारीबाग के सरदार चौक तक पहुंचा था जहां से वापस खीरगांव की ओर आया. उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों का यह बेहद पुराना रूट है. जिस कारण हाथी रिहायशी इलाके में घुस आते हैं. मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग रखी है. हजारीबाग के रेलवे स्टेशन के करीब कचरा डंप करने के मैदान यानी मैंला टांड़ में अभी हाथी के होने की खबर आ रही है.

रिपोर्ट : राकेश कुमार, हजारीबाग 

Tags:Injured elephant created ruckus in the city hazaribaghhazaribagh elephanthazaribagh newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.