✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग में हथियार से लैस अपराधियों ने जेवर दुकान में की फायरिंग, नकली गहने लेकर भागे लुटेरे

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:26:17 AM

हजारीबाग (TNP Desk) : जिले के सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स में तीन अपराधियों ने आभूषण लूट लिए. सभी अपराधियों ने अपने चेहरे छुपा रखे थे. दुकान में मौजूद दुकानदार और स्टॉफ को डराने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की गई. वहीं बताया जा रहा है कि अपराधी जो आभूषण लूटकर ले गए हैं, वह सभी नकली हैं. आभूषणों की दुकानें आमतौर पर आर्टिफिशियल आभूषणों से सजी होती हैं. अपराधी यही आभूषण साथ ले गए हैं.

सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी वारदात

बताया जाता है कि शनिवार रात दुकान बंद करने से ठीक पहले तीनों अपराधी हथियार से लैस होकर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, सीडीपीओ और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए. सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधी घुसते दिख रहे हैं.

अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन : एसपी

एसपी ने बताया कि दो गोलियां चली हैं. लूटे गए सभी आभूषण नकली थे. अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. सभी अपराधी नकाबपोश थे. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Tags:Hazaribagharmed criminalsjewelery shopfake jewelleryKalibariGitanjali JewelersJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.