गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह में चल रहे जहरीली महुआ शराब कारोबारियों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई. उत्पाद विभाग की टीम और मुफ्फसिल थाना की पुलिस द्वारा गडरमा गांव में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान विभाग द्वारा करीब 20 शराब के भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही भारी मात्रा में जावा को नष्ट किया गया.
शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त
बता दें कि यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार के नेत्तृव में किया गया. एक घंटे तक चले कार्रवाई के दौरान इसी गडरमा गांव में एक साथ 20 भट्ठियों के संचालन की बातें सामने आई. जिसमें हर रोज 2 हजार लीटर से अधिक जानलेवा महुआ शराब बनाया जाता था. जबकि कार्रवाई के दौरान गांव के ही 20 धंधेबाजों के नाम सामने आएं, जो जानलेवा शराब बनाने के काम करते थे. जो आसपास के गांव से जावा महुआ की खरीदारी कर शराब बनाते थे. हर रोज इतने बड़े पैमाने पर जानलेवा शराब बनाने के साथ जिले के कई इलाकों में आपूर्ति भी किया करते थे. छापेमारी की कार्रवाई के दौरान जहां एक तरफ जावा महुआ और महुआ शराब को नष्ट कर दिया गया. तो वहीं 20 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. जबकि शराब बनाने वाले समानों को भी जब्त कर उत्पाद विभाग की साथ ले गई.
रिपोर्टः दिनेश कुमार
