✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में शादी के मंडप पर 8 घंटे सोता रहा दुल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, परेशान रहा बाराती

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:41:25 AM

गढ़वा(Garhwa):गढ़वा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है , जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेगे। शादी का मंडप, सजी-धजी दुल्हन, और उत्साह से भरे बाराती, लेकिन इस कहानी का नायक यानी दूल्हा शराब के नशे में मंडप पर ही 8 घंटे तक सोता रहा! यह अनोखी घटना झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव में 2 जून 2025 को हुई, जिसने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया को हैरान कर दिया।

दूल्हा देवव्रत पहले से ही शराब के नशे में था

बरदरी गांव में निमिया गांव के देवव्रत कुमार की शादी आसिता कुमारी के साथ तय थी। बारात धूमधाम से पहुंची, स्वागत हुआ, और जयमाला की रस्म पूरी हुई। लेकिन इसके बाद शुरू हुआ असली ड्रामा। दूल्हा देवव्रत पहले से ही शराब के नशे में था। बताया जाता है कि वह अपने दोस्तों के साथ जनवासा में दो घंटे तक शराब पीता रहा। मंडप पर रस्में शुरू होने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी, सेहरा फेंक दिया, चावल फेंके, और फिर बेहोश होकर मंडप पर ही सो गया। दुल्हन आसिता और बाराती 8 घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ।

 गुस्साए गांव वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया

सुबह जब दूल्हे की नींद खुली और नशा उतरा, तो दुल्हन आसिता ने साफ इनकार कर दिया कि वह ऐसे शराबी व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। लड़की पक्ष ने दहेज में दिए 2 लाख रुपये नकद, अपाचे बाइक, फ्रिज, कूलर, और शादी में हुए 5.84 लाख रुपये के खर्च की मांग की। गुस्साए गांव वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आसिता ने पुलिस के सामने भी शादी से किया इनकार

मामला रंका थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई। आसिता ने पुलिस के सामने भी शादी से इनकार किया। आखिरकार, दूल्हे के पक्ष ने 15 दिनों में दहेज और खर्च की राशि लौटाने का वादा किया। बारात भूखे-प्यासे वापस लौटी, कुछ बारातियों ने पास के खुथुआ मोड़ पर होटल में खाना खाया।

यह घटना नशे की लत के सामाजिक प्रभाव को उजागर करती है। सोशल मीडिया पर यह कहानी जमकर वायरल हो रही है, और लोग दुल्हन के साहसी फैसले की तारीफ कर रहे हैं ।

Tags:Today's newsHindi newsJharkhand newsGarhwa NewsAaj ki khabarTaza samacharIn Garhwathe groom slept for 8 hours on the wedding stageTrending

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.