✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस के सामने ही चींटी-माटा की तरह अवैध मुहानों से निकल रहे थे कोयला चोर , जानिए कहां का है मामला 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: December 19, 2025, 8:33:13 PM

धनबाद (DHANBAD): कतरास के हदहदया में जहरीली गैस रिसाव लगातार होने के बाद रविवार को बीसीसीएल प्रबंधन, पुलिस और सीआईएसएफ हरकत में आए और बंद आउटसोर्सिंग ओरिएंटल के अवैध मुहाने को बंद किया. हालांकि ग्रामीण ऐसे केवल दिखावे की कार्रवाई बता रहे हैं. सबसे आश्चर्यजनक बात है कि छापामारी दल के सामने ही कोयला काटने वाले मजदूर चींटी-माटा की तरह अवैध मुहानों से बाहर निकल रहे थे. 
 
मजदूर बाहर निकल रहे थे और पुलिस टीम तमाशा देख रही थी
 
मजदूर एक-एक कर बाहर निकल रहे थे और पुलिस टीम मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी. लोगों का कहना है कि मुहानों को सही ढंग से बंद नहीं किया गया है.  केवल जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है. यह कार्रवाई ग्रामीणों के अनुसार केवल दिखावा है. आपको बता दें कि कतरास के हदहदया में गैस रिसाव से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. काफी हो हल्ला के बाद आज कार्रवाई की गई. ग्रामीणों के अनुसार गैस रिसाव का मुख्य कारण अवैध कोयला उत्खनन है.  इस रिसाव के लिए बीसीसीएल, पुलिस और सीआईएसएफ सामान  रूप से जिम्मेवार है. 


रिपोर्ट -प्रकाश 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.