✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार के चार साल में गठबंधन माला-माल और झारखंड बदहाल: भाजपा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:49:17 PM

रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन सरकार के चार साल 29 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं . चार साल को भव्य बनाने के लिए एक ओर मोरहाबादी मैदान में हेमंत सरकार भव्य कार्यक्रम कर रही है. तो वहीं दूसरी ओर इस चार साल को भाजपा लूट भर्ष्टाचार की सरकार बता रही है. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र  जारी किया है.इस आरोप पत्र में धीरज साहू से लेकर राज्य में पत्थर बालू लूट की गाथा बताई है.

यूपीए की सरकार ने राज्य की खनिज को लूटने का किया काम

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 23 वर्ष के झारखंड में भाजपा ने 13 वर्ष राज्य की सत्ता पर काबिज रही. इस दौरान राज्य को विकास के पथ पर आगे लेकर गए.लेकिन जब सत्ता में upa की सरकार आई तो राज्य की खनिज संपदा को लूटने का काम किया है. इस 23 वर्ष के झारखंड में विकास बनाम विनाश की गाथा से भरा हुआ है.झारखंड में गठबंधन की सरकार जब भी सत्ता में आई है तो इसे खोखला करने की नीति बना कर आई है.

राज्य में सभी माफियाओं को मिला सरकार का समर्थन

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन हर जगह बोलते है कि केंद्र सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है.लेकिन मोदी सरकार ने जितना अन्य राज्य को सहयोग किया उससे कई ज्यादा झारखंड को किया है. कभी भी भाजपा विकास की बात करती है. हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले पांच लाख नौकरी देने का वादा किया.लेकिन नौकरी का क्या हाल है यह किसी से बचा नही है. हेमंत सोरेन सरकार में पत्थर कोयला बालू की लूट जारी है. हर दिन हजारों ट्रक कोयला, बालू और पत्थर को बाहर भेजा जा रहा है. सभी माफियाओं को सरकार का समर्थन मिला हुआ है. जब ED CBI की जांच चल रही है, तो cm भाग रहे है. जब कुछ किया ही नहीं तो फिर भाग क्यों रहे है.

राज्य में धर्मांतरण और लव जिहाद का चल रहा खेल

आगे कहा कि धनबाद में अपराधी अपना साम्राज्य कायम कर चुके है, और पुलिस सिर्फ हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है. आय दिन कारोबारी से फिरौती की मांग की जा रही है. जब इसकी शिकायत पुलिस के पास करें तो वहां से सीधे सूचना अपराधियों तक पहुंच रही है. इसके अलावा उग्रवादियों पर भी सरकार का ढीला रवैया रहा है. पलामू से उग्रवादियों का उत्पात शुरू हो गया. कभी गाड़ी को जला दिया जाता है तो कभी किसी की हत्या कर दी जाती है. राज्य में धर्मांतरण और लव जिहाद का खेल चल रहा है. विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा पहाड़िया आदिवासी और हिंदू बच्चियों को प्रेम के जाल में फंसा कर शादी कर जमीन कब्जे का खेल चल रहा है. लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस चुप्पी साध कर रखा है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandnews jharkhandhindi newsjharkhand today newslatest newstop newstoday jharkhand newsbreaking newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newsnewsjharkhand politicsjharkhand cm hemant sorenHemant governmentfour years of Hemant government completebjp jharkhandbjp babula marandiIn four years of Hemant governmentalliance has been prosperous and Jharkhand is in bad shape

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.