✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना समेत मुख्य मार्ग को किया जाम, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:01:09 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना के पांजन बोना के ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना के सामने दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. अधिकारियों के समझाने के बाबजूद ग्रामीण जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हो रहे है.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल पांजन बोना के रॉबर्ट किस्कु असाध्य रोग से ग्रसित है. कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों द्वारा परिजनों को बताए बगैर उसे इलाज के लिए दुर्गापुर में किसी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. बीमार व्यक्ति का आधार सहित तमाम कागजात भी लेते गया. जिस वक्त रॉबर्ट को ले जाया जा रहा था. उस वक्त घर पर वह अकेला ही था. मोबाइल पर उसकी पत्नी को इलाज के लिए ले जाने की जानकारी दी गयी. पत्नी बार-बार अपने पति से मिलने की जिद करती लेकिन पत्नी को दुर्गापुर नहीं बुलाया गया. इस बात की चर्चा पूरे गांव में होने लगी. उधर बीमार व्यक्ति की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर पत्नी को सूचना दी गयी कि रोबर्ट को लेकर आ रहे हैं. पति को लेने बस स्टैंड पत्नी को बुलाया गया. पत्नी ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी. सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पत्नी बस स्टैंड पर कल दोपहर से ही पति के आने का इंतजार करने लगी. रात लगभग 1 बजे दो कार पर सवार होकर 3 लोग रॉबर्ट को लेकर बस स्टैंड पहुँचा. सामाजिक कार्यकर्ताओं को मामला संदिग्ध लगा तो दोनों कार सहित 3 लोगों को पकड़कर मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया. कल रात ही पत्नी जब थाना में आवेदन देने लगी तो थाना स्तर से कहा गया कि शुक्रवार की सुबह बुला लेंगे. आज जब थाना से किसी को नहीं बुलाया गया तो सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण और परिजन थाना पहुच गए. थाना पहुचने पर पता चला कि पुलिस ने कार सहित तीनों लोगों को छोड़ दिया है. यह जानते ही ग्रामीण उग्र हो गए और मुफस्सिल थाना के सामने रोड जाम कर दिया. ग्रामीण कार सहित 3 आरोपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि एक गिरोह काम कर रहा है. जो बीमार व्यक्ति को दुर्गापुर के किसी निजी असप्ताल में भर्ती कर इलाज के नाम पर मिलने वाली सरकारी राशि का बंदरबांट करते है. सीएम गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिए सरकार द्वारा 5 लाख रुपये दिया जाता है. ग्रामीण पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, सदर अंचलाधिकारी यामुन रविदास ग्रामीणों को भरोशा दे रहे हैं कि तीनों को पकड़ के लाया जाएगा. काफी समझाने के बाद आखिरकार ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:In Dumkavillagers blocked the main road including Mufassil police stationknow what is the whole matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.