✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में पुरुष से ज्यादा है महिला मतदाता की संख्या, 4 ट्रांसजेंडर भी प्रजातंत्र के महापर्व में होंगे शामिल, चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:28:36 AM

दुमका(DUMKA):लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही दुमका जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कमर कस चुका है. इसी कड़ी में रविवार को समाहरणालय सभागार में डीसी और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त ए दोड्डे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्यक्रम प्रकाशित किया गया है.इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है, उन्होंने कहा कि दुमका जिला 02 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आता है.बताया कि दुमका जिला में 7वें व अंतिम चरण में चुनाव होंगे. नाम निर्देशन की तिथि 7 मई 2024, नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 15 मई 2024 नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई 2024, मतदान की तिथि 1 जून 2024 एवं मतगणना की तिथि 04 जून 2024 निर्धारित किया गया है. 

दुमका में 9 लाख 96 हजार 513 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 1157 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.दुमका जिला के कुल 9 लाख 96 हजार 513 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमे से महिला मतदाता 5 लाख 02 हजार 732 एवं पुरुष मतदाता 4 लाख 93 हजार 777 के अलावा 04 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में मतदान में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था रहेगी.आगामी चुनाव में कई आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया जायेगा. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने हेतु सुगम सुविधा रहेगी। मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत अभियान चलाया जा रहा है. स्वीप के माध्यम से मतदाता निबंधन, नैतिक मतदान, छूटे हुए मतदाता, दिव्यांग मतदाता आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोषांग सहित सभी कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है, हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो, इसके लिए से सभी के सहयोग की  अपेक्षा है. 

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन नेक कसी कमर

वहीं उपायुक्त ने कहा कि कोई भी राजनैतिक पार्टी या प्रत्याशी बिना अनुमति के सभा, रैली नही करेंगे। किसी भी प्रतिष्ठान एवं घर में उनके अनुमति के बिना पार्टी का झंडा नही लगाएंगे. प्रिंटिंग प्रेस वालों को निर्देश दिया गया कि  चुनाव संबंधी पंपलेट, बैनर इत्यादि को प्रिंट करते है तो उसकी एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, दुमका में समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि निर्वाचन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं केंद्रीय बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. थाना क्षेत्र में लगातार वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.दुमका जिला का क्षेत्र अन्य राज्यों से भी जुड़ता है इसे ध्यान में रखते हुए अभी वर्तमान में अंतरराज्यीय सीमा पर 06 चेकपोस्ट बनाए गए है.मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जायेगी. जिला प्रशासन स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदान के लिए कृत संकल्पित है.  

रिपोर्ट-पंचम झा  

Tags:Dumkanumber of women voters is more than mennumber of women voters is more than men in dumkadumka loksabha electionlok sabha lelection 2024loksabha election in jharkhanddumka politiscal newsdumka adminnsterationdumka dcdumka newsdumka news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.