✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : रात का खाना खा कर सो रहे थे घर वाले, दुर्गंध आने पर बाहर देखा तो जल चुकी थी गाड़ियां, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:16:44 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका नगर थाना क्षेत्र के हिजला रोड पुराना दुमका निवासी पोरेस सोरेन के आवासीय परिसर में रखी वाहनों में मंगलवार देर रात आग लग गई. वाहन स्वामी किसी असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं. आग लगी कि इस घटना में एक बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह जल गया जबकि कार आंशिक रूप से जल गया.

घर के अंदर सो रहे थे मालिक

घटना के समय गृहस्वामी खाना खाकर घर में सोए हुए थे. अचानक कुछ जलने की दुर्गंध से गृहस्वामी की नींद टूटी. घर से बाहर निकल कर देखा तो परिसर में अलग-अलग रखे बाइक, स्कूटी और कार में आग लगी हुई है. शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और किसी तरह कार में लगी आग को बुझाया गया. जबकि बाइक और स्कूटी पूरी तरह जल गया. इसकी सूचना नगर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही कल देर रात नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी ली. वहीं गुरूवार सुबह नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थल का मुआयना किया. इस बाबत वाहन स्वामी जहां असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि वाहन मालिक द्वारा लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:dumkadumka newsfire vehicles dumkajharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.