✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में एक बार फिर झपट्टा मार गिरोह ने पुलिस के समक्ष पेश की चुनौती, दिनदहाड़े पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने चुराए एक लाख रुपये

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:39:10 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका में एक बार फिर झपट्टा मार गिरोह ने पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है. घटना ग्रांट स्टेट रोड की है जहां दिनदहाड़े पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने राजेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति के हाथ से पैसों का थैला छीनकर फरार हो गए. दरअसल राजेश कुमार शर्मा एसबीआई बाजार शाखा से रुपैया निकालकर पैदल घर जा रहे थे, जिस थैले में एक लाख रुपये थे. पीड़ित का कहना है कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से एक हाईवा फाइनेंस कराया है जिसका किस्त जमा करने के लिए वह बैंक से रुपैया निकालकर घर जा रहा था. इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.

कई बार हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पूर्व भी इस  तरह की दर्जनों घटना घट चुकी है.  कुछ मामले का उद्भेदन हुआ तो अधिकांश मामले फाइलों में दबकर रह गए. बीते कुछ दिनों से ऐसी घटनाए काम तो थी लेकिन लेकिन आज दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को दुबारा अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है. अब ये देखने वाली बात होगी कि अपराधी सलाखों की पीछे पहुँचता है या फिर यह मामला भी फाईलों में दम तोड़ती नजर आएगी. 

 

Tags:Dumkacriminals riding a Pulsar bike stole one lakh rupeesCRIMEJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.