✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनतेरस में बम-बम बोला कोयलांचल का बाजार, जानिए कितने की हुई खरीदारी 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:35:30 PM

धनबाद(DHANBAD) : शनिवार को धनबाद के बाजारों में खूब धनवर्षा हुई. रविवार को भी हो रही है. आज भी लोग धनतेरस की खरीदारी कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम रहा, लोगो को मनचाही कार नहीं मिल पाई. हालांकि जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कर रखी थी, उन लोगों को गाड़ियां मिल पाई. लगभग 400 करोड़ का एक दिन में शनिवार को कारोबार हुआ. इसमें आधी हिस्सेदारी ऑटोमोबाइल सेक्टर की रही. रियल सेक्टर भी पीछे नहीं रहा. शनिवार को धनबाद रजिस्ट्री ऑफिस में 40 से अधिक डीड रजिस्टर्ड हुए, गोविंदपुर रजिस्ट्री ऑफिस में 57 डीड रजिस्टर्ड किये गए. 

पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था 

शाम होते ही भीड़ इतनी हो गई कि बाजार इलाके में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. बावजूद भी लोगों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा था. सोने-चांदी, कार, बाइक, फोन जहां इन सब की डिमांड थी तो वहीं झाड़ू की भी काफी विशेष मांग रही. बाजार में कई जगह पर काफी संख्या में झाड़ू की दुकानें भी देखने को मिली. सबका यही कहना था कि करीब 2 सालों के बाद एक बार फिर दीपावली पर खूब धन वर्षा हुई है. महालक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने भी काफी लोग पहुंच रहे थे. कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कल धनतेरस की शॉपिंग कर ली और आज वह बाजार में सब्जी और फल खरीदने पहुंच रहे थे. कुल मिला कर कोयलांचल में इस बार धनतेरस और दीपावली में खरीदार भी खुश थे तो दुकानदार बम-बम थे.

Tags:dhanbadpurana bazar dhanbaddhanbad purana bazarpurana bazaar dhanbaddhanbad citydhanbad vlogdhanbad marketdhanbad vlogsdhanbad big bazaardhanbad jharkhanddhanbad bazaarbig bazaar dhanbaddhanbad chor bazarchor bazaar dhanbadpurana bazardhanbad purana bazaar vlogdhanbad ka sabse sasta bazaarbig bazaar dhanbad jharkhanddhanbad vloggerchor bazaar in dhanbad exploredhanbad vlogssdhanbad big bazardhanbad big bazzar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.