✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में ‘जियो और जीने दो’ वाले धमकी भरे पर्चों से टूटी शादी, खुशियां खौप में बदली

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 8:24:03 PM

धनबाद(DHANBAD): जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले फेंके गए धमकी भरे पर्चों ने एक तय रिश्ता तोड़ दिया. यह घटना पूर्वी टुंडी क्षेत्र के आदिवासी बहुल केन्दुआटांड़ गांव की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

बीसीसीएल कर्मी शनिचर हांसदा के बेटे उपेंद्र हांसदा की शादी नारायणपुर के बौआ गांव की रहने वाली आरती मरांडी से 21 अप्रैल को तय थी।. दोनों परिवारों की सहमति से शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके थे और टेंट, सजावट, डीजे और खानपान की व्यवस्था भी बुक हो चुकी थी.

इसी बीच शनिवार रात को हुए एक घटना ने सब कुछ बदल दिया. केन्दुआटांड़ और पास के टेसराटांड़ गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दर्जनों पर्चे फेंक दिए. इन पर्चों में उपेंद्र हांसदा को आरती मरांडी से शादी न करने की चेतावनी दी गई थी. साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी चिट्ठी में लिखी गई थी. चिट्ठी में यह भी दावा किया गया कि युवती पहले से किसी और के साथ थी.

रविवार सुबह जब गांववालों को इन पर्चों की जानकारी मिली, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दूल्हे के परिवार में डर का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए उपेंद्र के पिता ने शादी रद्द करने का फैसला ले लिया.

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि ये चिट्ठी किसने और क्यों फेंके. ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी एकतरफा प्रेम या फिर आपसी रंजिश या शरारती हरकत का नतीजा हो सकता है. इसके साथ ही हुए इस घटना से शादी टूट गई है. जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना गया  है.

 

 

 

Tags:Dhanbad wedding cancelled threat letterDhanbad wedding cancelledthreat lettermarriage called off controversyThreat pamphlets break weddingshocking wedding newsSADHI BROKENLive and Let Livebroken engagement

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.