✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में तेज आवाज़ के साथ "ककड़ी" की तरह फटी जमीन तो घर में रह रहे परिवार पर कैसे विपत्ति टूटी, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:48:18 AM

धनबाद (DHANBAD) : भगवान् इस परिवार पर मेहरवान थे, नहीं तो क्यों होता, यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते है. तस्वीर में जो आप देख रहे हैं, यह कोई फिल्म के सेट की झलक नहीं है. बल्कि कोयलांचल की हकीकत है. उस परिवार के लिए तो रविवार की रात कयामत बनकर टूटने वाली थी, लेकिन संयोग अच्छा था कि जब धरती फटने का संकेत दे रही थी, तभी सभी जग गए और घर से निकल गए. दरअसल, धनबाद के जोगता में भू धंसान की घटना हुई है. इस घटना में पूरा घर जमींदोज हो गया है. 

धरती धंसने के पहले सचेत की  कि अब वह भार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, धंस रही है. धंसने  के पहले तेज आवाज हुई और उसके बाद ककड़ी की तरह जमीन फट गई. इस घटना से आसपास के कई घर भी प्रभावित हुए है. यह घटना रविवार की  सुबह 3:00 बजे के आसपास हुई है. घर में रखे राशन सहित अन्य सामान भी जमीन में समा गए. अब परिवार दाने-दाने को मोहताज है. इस बार लगातार बारिश तेज हो रही है. बारिश की वजह से अग्नि प्रभावित इलाके में भू धंसान की घटनाएं अधिक हो रही है. पुनर्वास नहीं होने की वजह से लोग जान जोखिम में डालकर भी खतरनाक इलाके में रह रहे है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadJogtaJaminDhansanJamindoj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.