धनबाद (DHANBAD) : NH 32 कतरास थाना क्षेत्र के कतरास कॉलेज के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा हवा में कलाबाजी करते हुए दूसरे लेन सड़क में आकर पलट गई. गनीमत रही कि कार का एयर बैंग खुल गया जिससे चालक को गम्भीर चोट नही आई.
चालक आंशिक रूप से घायल हुए. एंटी क्राइम चेकिंग में लगे पुलिस दौड़ कर कार के पास पहुँचे. कार को सीधा कर चालक को बाहर निकाला. चालक को निजी अस्पताल में इलाज के लिये भेज दी गई. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
कुछ देर के लिये आवाजाही बाधित हो गया. पुलिस क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाई जिसके बाद आवाजाही सुचारू हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन सड़क पर आकर पलटी खा गई.
रिपोर्ट - नीरज कुमार