✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में छेड़खानी का विरोध करना युवती के भाई को पड़ा महंगा, हुई बेरहमी से पिटाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 6:51:17 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भिष्टीपाड़ा, शीतला मंदिर के समीप रहने वाली मंगेश्वर यादव की पुत्री ने पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव के पुत्रों पर छेड़खानी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने धनबाद थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपने घर के खटाल में सफाई का काम कर रही थी, तभी पड़ोस का युवक उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा.

 हुई बेरहमी से पिटाई, सिर फटा

पीड़िता द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर उसके भाई अभिषेक कुमार के साथ जमकर मारपीट की.मारपीट के दौरान अभिषेक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद पीड़िता और परिजनों ने घायल भाई को लेकर धनबाद थाना पहुंचकर पूरे मामले की सूचना दी और लिखित आवेदन सौंपा. पुलिस ने घायल अभिषेक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया.पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि यह आपसी मारपीट का मामला है.एक पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad ka newsdhanbad newsk news dhanbaddhanbad online newsonline news dhanbadknews dhanbaddhanbad local newslocal news dhanbadkhabre dhanbad kichedkhanidhanbad ki khabrejaanye dhanbad ka haal#chedkhanihar khabar dhanbad kidhanbadjharkhand news#dhanbadranchi news#dhanbadtopnewscity live dhanbadharyana newsjharkhand big newsbhu mafia in dhanbadbhiwani haryana newslatest news jharkhandchhedkhanijharia newsharyana news latestbhu mafia in ranchi newshindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.